शनिवार, 6 जून 2020

यह पांच उपाय करने से घर में निवास करेंगी मां लक्ष्मी

 घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई परंपराएं प्रचलित हैं। पुरानी मान्यताओं में बताए गए शुभ काम नियमित रूप से करते रहने से किसी भी स्त्री-पुरुष की किस्मत चमक सकती है। ये हैं ज्योतिष शास्त्र  के वो 5 ऐसे काम, जिनसे शुभ फल मिल सकते......
1. देवी देवताओं पर चढाए गए फूल और हार सूख जाने पर घर में नहीं रहने दें। सूखे हार-फूल को गमलों में या अन्य पेड़-पौधों की जड़ में डाल देना चाहिए।

2. भोजन हमेशा किचन में ही करना चाहिए, इससे राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। बेडरूम और ब‌िस्तर पर भोजन करना अशुभ माना जाता है।

3. रोज खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के ल‌िए और अंत‌िम रोटी कुत्ते के ल‌िए न‌िकालकर
 रख दें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
 
4. न‌ियम‌ित तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
 
5. पूजा के समय तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और उसे पूजा के बाद घर के सभी कमरों में ये जल तुलसी के या अशोक के पत्तों से छ‌िड़क दें। इससे नकारात्मकता नष्ट होती हैl 


आचार्य मनोज तिवारी
सहसेपुर खमरिया भदोही
9005618107

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें